✍️ Latest Blogs

Reels • News • Fitness • Daily Updates

रूस में 70 हजार भारतीयों को नौकरी का मौका

📅 Published on: 4 October 2026

Weight Gain

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के साथ संबंधों को लेकर संसदीय समिति को अहम जानकारी दी है। रूस इस साल करीब 70,000 भारतीय कुशल कामगारों को रोजगार देने पर सहमत हुआ है, खासकर निर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में।

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच संबंधों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के साथ भारत के संबंधों पर हुई संसदीय परामर्श समिति की बैठक में कई अहम जानकारियां साझा कीं। बैठक के दौरान बताया गया कि रूस इस साल करीब 70,000 भारतीय कुशल कामगारों को रोजगार देने पर सहमत हुआ है।

भारत-रूस व्यापार बढ़ाने पर भी जोर

जयशंकर ने बैठक में भारत और रूस के बीच व्यापार एवं निवेश को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। दोनों देशों के बीच भारतीय निर्यात को बढ़ाने के लिए ऑटोमोबाइल, फार्मा, खाद्य पदार्थ, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, रसायन और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देने की बात सामने आई है।

Share on WhatsApp